फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई, मुस्लिम पक्ष के बाद हिंदू पक्ष को दिया जाएगा मौका

Fri, 04 Nov 2022 10:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुरुवार को चीफ जस्टिस जेजे मुनीर की बेंच में करीब आधे घंटे तक बहस चली। बहस पूरी नहीं होने के कारण कोर्ट ने शुक्रवार यानि आज की तिथि नियत की थी।  
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ज्ञानवापी मामले में 4 नवंबर यानि आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर सुनवाई होगी। कोर्ट में आज मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें पेश करेगा। मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हिंदू पक्ष को मौका दिया जाएगा। गुरुवार को चीफ जस्टिस जेजे मुनीर की बेंच में करीब आधे घंटे तक बहस चली। बहस पूरी नहीं होने के कारण कोर्ट ने शुक्रवार यानि आज की तिथि नियत की थी।  

बता दें कि वाराणसी के जिला जज की कोर्ट ने मामले पर अपना फैसला 12 सितंबर को दिया था। जिसके खिलाफ इंतजामिया कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट ने 12 सितंबर को मुस्लिम पक्ष की आपत्ति खारिज कर दी थी और श्रृंगार गौरी मामले में राखी सिंह के केस को चलते रहने की मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें