फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में 23वें दिन का एएसआई सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा GPR से सर्वेक्षण

Sat, 26 Aug 2023 09:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Gyanvapi Mosque ASI Survey Today: वाराणसी के ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे जारी है। शनिवार को 23वें दिन सर्वेक्षण का काम पूरा हुआ।  शाम पांच बजे एएसआई की टीम बाहर निकली।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 23वें दिन सर्वे किया। सुबह करीब साढ़े 8 बजे से शाम पांच बजे तक सर्वे का काम चला। दोपहर में नमाज और लंच ब्रेक के लिए सर्वे प्रक्रिया को रोका गया। एएसआई टीम ज्ञानवापी परिसर के बाहर दीवारों के पास नजर आई। 

ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम निर्धारित मानकों पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है।  पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश  की अदालत ने दो सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें