फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे का आज 52वां दिन, छह अक्तूबर तक रिपोर्ट अदालत में होगी पेश

Mon, 25 Sep 2023 02:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी में आज एएसआई की टीम के सर्वे का 52वां दिन है। छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी पहुंची एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का सर्वे जारी है। सोमवार को सर्वे का 52वां दिन है। टीम सुबह नौ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। शाम पांच बजे तक सर्वे चलेगा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वजू-स्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे के लिए कोर्ट से निर्धारित अब महज 10 दिन बचे हैं। छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है।  

विज्ञापन


सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं।   जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते आदेश दिया है कि ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान हिंदू धर्म और पूजा पद्धति से संबंधित जो भी सामग्रियां मिलें, उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी को सुपुर्द किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें