निरीक्षण करते भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और डीएम सत्येंद्र कुमार। स्वयं
भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं और जिले अफसरों के साथ सीर गोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु रविदास की जन्मस्थली पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा लिया और डीएम सत्येंद्र कुमार से जानकारी ली। धर्मपाल सिंह ने कहा कि गुरु रविदास के प्रवचन एवं उनकी अमृतवाणी हम सभी के लिए जीवन का मार्गदर्शन हैं। उनके समता, मानवता और सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।