वाराणसी। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव का 487वां ज्योति-जोत गुरु पर्व सोमवार को गुरुद्वारा गुरुबाग में पूर्ण श्रद्धा-भाव और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार, सोमवार सुबह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। सुबह विशेष कीर्तन दीवान सजेगा, जिसमें रागी जत्थे गुरुवाणी का गायन करेंगे। इसके बाद श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की संपूर्णता (समाप्ति) होगी। अरदास के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। संवाद