घटना के बाद गांव में मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
इसके पहले फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर वैज्ञानिक विधि से जांच-पड़ताल किया। फॉरेंसिक टीम ने मृतक के पास से बरामद सामानों को जांच के लिए लिया। डॉग स्क्वायड की भी टीम ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मृतक शारदा यादव (50) पुत्र मुराहू यादव, घर पर रहकर खेती-बाड़ी के अलावा गांव में पान की दुकान खोलकर अपना गुजर-बसर कर रहा था। शारदा को एक बेटा और एक बेटी के अलावा पत्नी उषा देवी है। बेटी पूजा की शादी हो गई है। बेटा कन्हैया अपने ननिहाल नंदगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। घटना के बाद गांव वाले परिवार को ढांढस बधाते रहे।
इस बाबत एसीपी सारनाथ अतुल अंजान ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ एसओजी सहित अन्य टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान डीसीपी वरुणा जोन टी. सरवन, थाना प्रभारी चौबेपुर जगदीश कुशवाहा मौजूद रहे।