फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईएसआईसी अस्पताल में भिड़े गार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ईएसआईसी अस्पताल में तैनात एक गार्ड को सहकर्मी ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि सहकर्मी ने शराब का सेवन कर रखा था। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। कैमूर बिहार निवासी डब्लू राय ईएसआईसी अस्पताल में गार्ड हैं। आरोप है कि 27 जनवरी की रात नौ बजे वह दवा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान अस्पताल में ही तैनात गार्ड देवेंद्र शर्मा, जो शराब के नशे में धुत था उनसे अभद्रता करने लगा। मना करने पर आरोपी ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें