फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोकतंत्र सेनानी प्रह्लाद तिवारी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी प्रह्लाद तिवारी एडवोकेट का निधन रविवार को हो गया। दारानगर स्थित आवास पर प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही लोकतंत्र सेनानियों के साथ ही भारी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों, अधिवक्ता ने शोक संवेदना जताई। मणिकर्णिका घाट पर छोटे बेटे पुष्कर तिवारी ने मुखाग्नि दी। प्रह्लाद तिवारी राजनीतिक सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं। राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के अलावा कुंवर सुरेश सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह, विजय नारायण, राधेश्याम सिंह, शिवनाथ यादव, राधे भाई, अशोक पांडेय ने शोक व्यक्त किया। कहा कि प्रह्लाद तिवारी काशी के छात्र युवा राजनीति का लड़ाकू चरित्र रहे हैं, इमरजेंसी में जेल गए थे। उनका निधन एक युग की समाप्ति है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें