फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ग्राफ्टिंग से एक पौधे से उगाएं आलू, टमाटर और बैंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफ्टिंग तकनीक से सब्जियों में उद्यमिता विकास पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में शुरू हुआ। प्रदेश के 11 जिलों के 20 किसानों को ग्राफ्टिंग विविध से सब्जियों के उत्पादन के तरीके बताए गए। उनको इस विधि से एक ही पौधे में टमाटर, बैंगन और आलू उत्पादन की जानकारी दी गई। पोमैटो, ब्रिमैटो और नियंत्रित वातावरण में इसकी खेती के बारे में बताया गया। उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने किया। मुख्य अन्वेषक डॉ. अनंत बहादुर ने ग्राफ्टिंग तकनीक के महत्व व उसके विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। प्रशिक्षक समन्वयक एवं संचालन डॉ. गोविंद पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें