महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक अंतिम वर्ष के बैक पेपर की परीक्षा 30 नवंबर से शुरू हो रही है। आठ दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं के लिए पांच जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि वाराणसी में जीवनदीप महाविद्यालय, चंदौली के लिए लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज मुगलसराय, भदोही के लिए काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिर्जापुर के लिए जीडी बिनानी स्नातकोत्तर महाविद्यालय और सोनभद्र के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज को केंद्र बनाया गया है।