फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ में पंद्रह सितंबर से चलेंगी स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2023-24 में प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं पंद्रह सितंबर से चलेंगी। वहीं, दाखिले के लिए 18 अगस्त से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो रही है। संकायों, विभागों में कक्षा संचालन की समयसारिणी भी तैयार कराई जा रही है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिसर में काउंसिलिंग के लिए पांच सेंटर बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 अगस्त से स्नातक जबकि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से स्नातकोत्तर की काउंसिलिंग कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह की देखरेख में तैयारियां चलती रहीं। इसमें अभ्यर्थियों के बैठने, प्रमाणपत्रों की जांच के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रवेश सेल की टीम भी सेंटर पर मौजूद रहेगी, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को भटकना न पड़े।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने भी काउंसिलिंग संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि पंद्रह सितंबर से नए सत्र की कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसी लक्ष्य के साथ समय से काउंसिलिंग की प्रक्रिया खत्म कर ली जाए। बताया कि प्रवेश संबंधी सुविधाओं को देख एक सीट के सापेक्ष केवल एक ही अभ्यर्थी को बुलाया गया है।
हेल्प डेस्क बनेगा मददगार
अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। छात्र कल्याण संकाय कार्यालय में स्थायी हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है जबकि शिक्षा शास्त्र संकाय में भी हेल्प डेस्क बनाया गया है। छात्रों की समस्या को देखते हुए कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेंटरों पर होगी काउंसिलिंग
ललित कला विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, विधि संकाय, विज्ञान संकाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें