गाजीपुर। नगर के रौजा स्थित श्रीराम कॉलोनी में रविवार को प्रापर्टी डीलर गणेशदत्त मिश्रा ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जिस मकान को प्रशासन की ओर से धराशायी किया गया है। यह मकान मां कालिंदी मिश्रा और पिता शिवशंकर मिश्रा के नाम है। सरकार ब्राह्मणों पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। बाहुबली बृजेश सिंह एवं सुशील सिंह आज साधु बने हुए हैं। सरकार इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि जहां तक मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की बात है तो जिले के 50 हजार लोग उनके करीबी हैं। किस-किस के मकान सरकार गिराएगी। संवाद