फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पेंशन से जुड़े प्रतिकूल संशोधनों को निरस्त करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान की बैठक रविवार को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। यहां सर्किट हाउस के पास हुई बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि 2025 में पेंशन से जुड़े प्रतिकूल संशोधनों को सरकार निरस्त करे। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर जिले में 500-500 सदस्यो के वाट्सएप ग्रुप बनाकर पेंशनरों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद लाल ने कहा कि सरकार को वित्त विधेयक 2025 में पेंशन जुड़े प्रतिकूल संशोधन वापस लेकर बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद दुबे ने की। संचालन प्रदेश के महामंत्री बीके तिवारी ने किया। इस अवसर पर सुरेशपाल सिंह, राजेश्वर पांडेय, हिंदराज सिंह, गोपालदत जोशी, पदुमनाथ गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें