फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI: राजकीय आईटीआई वाराणसी में प्लंबर और मैकेनिक ट्रेड में एक भी एडमिशन नहीं, तीन राउंड हो चुकी काउंसिलिंग

Thu, 12 Sep 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

 वाराणसी में चौकाघाट स्थित राजकीय आईटीआई में प्लंबर और मैकेनिक ट्रेड में किसी छात्रा ने एडमिशन नहीं लिया। तीन राउंड की काउंसिलिंग के बाद भी 192 सीटों वाले आईटीआई की 55 फीसदी सीटें खाली हैं। 
विज्ञापन
document - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चौकाघाट स्थित राजकीय आईटीआई (वर्ल्ड बैंक महिला) में मोटर व्हीकल मैकेनिक और प्लंबर ट्रेड में किसी भी छात्रा ने एडमिशन नहीं लिया है। तीन राउंड की काउंसिलिंग के साथ ही दोनों ही ट्रेड में किसी ने दाखिला नहीं लिया। जबकि दोनों ट्रेड में 72 सीटें हैं। महिला आईटीआई की कुल 192 सीटों के मुकाबले विभिन्न ट्रेडों में महज 87 सीटों (45 फीसदी) पर ही एडमिशन हो पाया है। अब चौथे राउंड की काउंसिलिंग की तैयारी है।

विज्ञापन


हाल के वर्षों में उद्योग जगत में व्यावसायिक कौशल की आवश्यकताओं के मद्देनजर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों की उपयोगिता बढ़ी है, लेकिन इस बार जिले के आईटीआई में अपेक्षाकृत गति से प्रवेश नहीं हो पा रहे। राजकीय आईटीआई वर्ल्ड बैंक महिला के विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए तीन राउंड की काउंसिलिंग होने के बाद भी 55 फीसदी के आसपास सीटें खाली रह गईं हैं। वहीं, कॉस्मेटोलॉजी की 24 सीटें फुल हो चुकी हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड की 48 में से 47 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। 

इसके अलावा अन्य सभी ट्रेडों में सीटें खाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (डीएसटी) में 24 सीटें हैं, लेकिन एडमिशन सिर्फ आठ पर हुए हैं। इसी तरह मैकेनिक इलेक्टि्रक व्हीकल में भी आठ सीटों पर दाखिले हुए हैं। कोपा की 48 में से 47 सीटों पर एडमिशन हो गए हैं। मगर, मैकेनिक मोटर व्हीकल की 24 और प्लंबर की 48 सीटों में से एक भी सीट पर दाखिला नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आईटीआई चौकाघाट में कुल छह ट्रेडों की पढ़ाई होती है। अब चौथे राउंड के प्रवेश के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के अलावा नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। 15 सितंबर तक आवेदन किए जाएंगे।
 
प्रिंसिपल बोलीं
आईटीआई में चौथे राउंड के प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। ज्यादातर ट्रेडों में सीटें बची हैं। उन पर चौथे चरण में प्रवेश लिया जाएगा। - राधिका त्रिपाठी, प्रिंसिपल, राजकीय आईटीआई वर्ल्ड बैंक महिला चौकाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें