समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व जेल विजिटर उर्जेश कुमार गुप्ता ने रविवार को अपने आवास पर बैठक की। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के लोग 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना लिए हैं। वर्तमान सरकार अपराध रोक पाने में पूरी तरह नाकाम है। आए दिन हत्या और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं हैं जब ऐसी घटना सुनने या पढ़ने को न मिले। बैठक में विनोद केशरी, राजेश गुप्ता, राजू भाई, गणेश प्रजापति, नसीम अंसारी मौजूद रहे।