फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू कर्मचारी फोरम के अध्यक्ष बने गोपाल यादव, धीरेंद्र होंगे सचिव

विज्ञापन
वाराणसी में शुक्रवार को बीएचयू के आईआईटी में कर्मचारी फोरम के चुनाव में मतदान करते आईआईटी के कर
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को गोपाल यादव कर्मचारी फोरम के अध्यक्ष और धीरेंद्र कुमार पांडेय सचिव निर्वाचित हुए। 361 में से 349 वोट पड़े। इसमें पांच वोट ऑनलाइन माध्यम से भी पड़े। गैर-शैक्षणिक समूह ख और ग कर्मचारियों के अंतरिम फोरम के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद शाम छह बजे से रात नौ बजे तक मतगणना की गई, जिसके बाद परिणाम घोषित किए गए। कमलेश यादव संयुक्त सचिव और नवनीत कुमार पांडेय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर प्रशासनिक वर्ग से रवि गर्ग, अतुल और तकनीकी वर्ग से आंजनेय कुमार व अजय कुमार पटेल विजयी घोषित हुए। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि विश्वास है कि अंतरिम फोरम कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, संस्थान प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें