फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पिशाचमोचन के तीर्थ पुरोहित से मांगता था गुंडा टैक्स, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिशाचमोचन के तीर्थ पुरोहित मनोहर पांडेय से तीन साल से गुंडा टैक्स वसूलने और मांगने के आरोप में चेतगंज थाने की पुलिस ने सेनपुरा निवासी सचिन जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बड़ी पियरी निवासी मनोहर पांडेय ने चेतगंज थानाध्यक्ष को बताया कि सचिन जायसवाल उनसे तीन साल से गुंडा टैक्स वसूल रहा है। अब तक उसे वह तीन लाख रुपये बतौर गुंडा टैक्स दे चुके हैं। अब उनकी कमाई पहले जैसी नहीं रह गई है, इस वजह से वह गुंडा टैक्स दे पाने में असमर्थ हैं। इस पर सचिन उन्हें और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी दे रहा है। सचिन की धमकी से भयभीत होकर वह बीते एक हफ्ते से अपना घर छोड़ कर दूसरी जगह रहे हैं। इस संबंध में चेतगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने बताया कि मनोहर पांडेय की तहरीर के आधार पर सोमवार की शाम सचिन जायसवाल के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की गई। मंगलवार की भोर सचिन को दरोगा अनंत कुमार मिश्रा व अभिषेक कुमार सिंह और कांस्टेबल कुलदीप सिंह की टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें