फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मालगाड़ी बेपटरी मामले की जांच पहुंची लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी के वैगन बेपटरी के मामले की जांच अब लखनऊ डिवीजन पहुंच गई। पांच सदस्यीय टीम की जांच में ट्रैक की गड़बड़ी और इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही सामने आई है। पर्यवेक्षक स्तर से हुई जांच की रिपोर्ट के आधार पर लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारी अब निर्णय लेंगे। इस मामले में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। ट्रैक की निगरानी करने वाले अधिकारियों की भी जांच होगी।
विज्ञापन

गत रविवार की दोपहर प्रयागराज से सीमेंट लेकर देवरिया सदर जाते हुए मालगाड़ी के सात वैगन कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर बेपटरी हो गए थे। हादसे से एक तरफ की लाइन 24 घंटे तक प्रभावित हुई थी। घटना की रात डीआरएम डॉ. मनीष थपल्याल ने जांच के लिए पांच टीमें गठित की थी। अधिकारियों के अनुसार यार्ड रिमाॅडलिंग के तहत तीन माह पहले ही प्लेटफार्म को चौड़ाकर ट्रैक बिछाया गया था। तकनीकी गड़बड़ी से हादसा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें