बिजली निगम ने डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफाॅर्मर पर स्मार्ट मीटर लगाए हैं। आरडीएसएस योजना के तहत सौ ट्रांसफाॅर्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन मीटरों के जरिये ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारणों की जानकारी मिल रही है।
मुख्य अभियंता नियोजन चंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर को स्मार्ट मीटर से लिंक कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर में चिप लगी है जिससे जिम्मेदारों (अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई और लाइनमैन आदि) के फोन पर इंस्टॉल एप में मैसेज जाता है। इसके जरिये ट्रांसफाॅर्मर से ट्रिपिंग और तार टूटने की सटीक जानकारी मिल रही है। बताया कि पन्नालाल क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर से बुधवार रात में तीन घंटे में आठ बार ट्रिपिंग की जानकारी मिली। इसके अलावा लंबी कटौती की भी जानकारी मिल रही है। इससे लंबी कटौती से उपभोक्ताओं को निजात मिल जाएगी।
इस व्यवस्था में बिजली कर्मियों को बार-बार शुल्क वसूली के लिए उपभोक्ताओं का दरवाजा भी नहीं खटखटाना पड़ेगा। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जाएगी।