फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धनतेरस से पहले उच्च शिखर पर पहुंचा सोना, प्रति दस ग्राम 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाव में स्थिरता नहीं होने से सराफा कारोबारी चिंतित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और कई देशों में तनाव का असर है कि सोना अपने सबसे उच्चतम शिखर पर पहुंच गया। शुक्रवार की दोपहर में ही सोने की कीमत 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गई। रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) समेत 80100 रुपये प्रति दस ग्राम सोना का भाव है।
वहीं, चांदी भी 95 हजार प्रति किलो तक पहुंच गई है। धनतेरस से पहले सोने के भाव में स्थिरता नहीं होने के चलते सराफा व्यवसायी भी असमंजस में हैं। 29 अक्तूबर को धनतेरस और 31 अक्तूबर को दीपावली है। धनतेरस पर सोने की खरीदारी की अधिक मान्यता होती है। बाजार में सराफा के छोटे-बड़े शोरूम भी दमक रहे हैं। हालांकि भाव में स्थिरता नहीं होने के चलते व्यवसायी और ग्राहकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।
विज्ञापन

सोने का भाव 80 हजार तक कभी नहीं गया था, लेकिन इस त्योहार पर भाव बढ़ने से कारोबारी आश्चर्य में हैं। उधर, वैवाहिक लग्न की तैयारियों में जुटे परिवाराें की भी चिंता बढ़ गई हैं। पिछले 18 दिन में 1700 से 1800 रुपये प्रति दस ग्राम सोने का भाव बढ़ा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि धनतेरस से पहले सोने के भाव में स्थिरता नहीं होने की वजह से हर कोई असमंजस में है। इस्राइल, ईरान, फिलिस्तीन, यूक्रेन, रसिया देशों में तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल है। सोना 80100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 94800 रुपये प्रति किलो है। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि त्योहार से पहले सोने-चांदी के भाव ने खरीदारों की धड़कनें बढ़ा दीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें