फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 किलोमीटर दौड़ की स्वर्ण पदक विजेता एथलीट सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आराजी लाइन मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल के प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने एथलीट खिलाड़ी लाजो सरोज का अभिनंदन किया। अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी। लाजो ने 17 अक्टूबर को जयपुर में हुई इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। लाजो जंसा में सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन मैं पंजीकृत होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने लाजो को अनवरत प्रयास करते रहने के लिए संदेश दिया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइंस और प्रदेश सचिव अपना दल एस डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, महेंद्र शर्मा, रामबाबू प्रधान, शिवपूजन सिंह, संजीव सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें