फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गो फर्स्ट की उड़ानें निरस्त, महंगी पड़ गई सस्ती टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गो फर्स्ट की उड़ानें निरस्त, महंगी पड़ गई सस्ती टिकट
विज्ञापन

यात्रियों को हो रही परेशानी, दूसरी एयरलाइंस में सीटें फुल



संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। गो फर्स्ट ने अपनी सभी उड़ानें 9 मई तक निरस्त कर दी हैं। इससे पहले 3, 4 और 5 मई तक उड़ान निरस्त करने की सूचना जारी की गई थी। यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वाराणसी एयरपोर्ट से गो फर्स्ट की मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद की उड़ान सेवा है।
यात्रियों का कहना है कि गो फर्स्ट की सेवा निरस्त होने से मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए विकल्प कम हो गया है। दूसरी कंपनियों ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। महंगी टिकट के साथ ही अगले कुछ दिनों के लिए सीटें भी उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में वाराणसी एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए केवल इंडिगो की सेवा है। यात्रियों को सीटें नहीं मिल रही हैं। वहीं, बंगलूरू के लिए इंडिगो और अकासा एयर की विमान सेवा है। मुंबई के लिए एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा की उड़ान सेवा है।
विज्ञापन

केस- वन

खोजवां निवासी खुशबू ने मुंबई जाने के लिए 10 दिन पहले गो फर्स्ट की टिकट बुक कराई थी। उनका कहना है पहले टिकट की बुकिंग करने पर कम पैसे लगते हैं, लेकिन अचानक से उड़ान निरस्त होने से परेशानी हो रही है। अब एक दो दिन पहले टिकट बुक करने पर ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

केस-दो

नदेसर निवासी शिवम ने आठ मई को अहमदाबाद जाने के लिए गो फर्स्ट की फ्लाइट में टिकट बुक कराई थी। उन्हें जरूरी मीटिंग के लिए जाना था। पहले गो फर्स्ट का संदेश आया कि तीन और चार को उड़ानें निरस्त रहेंगी। फिर मैसेज आया कि 9 मई तक निरस्त हो गई हैं। दूसरी फ्लाइट में सीट नहीं मिल रही इससे काफी परेशानी हो रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें