फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जीआईएस तकनीक पर चलेगा गोदौलिया बिजली घर

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड चल रहे गोदौलिया बिजली घर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जमीन न मिलने के कारण क्षमता वृद्धि के काम में आ रही बाधा को इस उपकेंद्र को जीआईएस (गैस इंसुलेटेड स्विचगीयर) तकनीक पर चलाया जाएगा। जीआईएस पद्धति पर आधारित उपकेंद्रों को कम जगह में भी संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन

10 एमवीए क्षमता वाले गोदौलिया उपकेंद्र से शहर के पॉश इलाके में बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे दशाश्वमेध, लक्सा, गोदौलिया, बांसफाटक, गणेश मोहाल, कोदई चौकी, भदैनी रोड क्षेत्र आदि के लगभग पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। शहर की घनी बस्ती में कनेक्शनों की बढ़ती संख्या के कारण इस उपकेंद्र पर लोड काफी बढ़ गया है। विभागीय जानकारों के मुताबिक उपकेंद्र 470 एंपीयर तक का लोड संभाल सकता है, जबकि 420 एंपीयर तक लोड पहुंच चुका है। भार ज्यादा बढ़ने से फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। एक्सईएन भेलूपुर आशीष कुमार ने यहां क्षमतावृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा तो जमीन की कमी के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। इससे यहां जीआईएस तकनीक आधारित उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत उसी उपकेंद्र के प्रथम तल पर 33 केवी और द्वितीय तल पर 11 केवी लाइन शिफ्ट कर 10 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाएगा। एक्सईएन आशीष कुमार ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें