वाराणसी। ब्रह्माकुमारीज से संबद्ध डिवाइन संस्कारशाला महमूरगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। देर रात कान्हा के जन्मोत्सव पर आध्यात्मिक संगीत और भजनों से कान्हा की महिमा गान किया। भक्त श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी के दर्शन किए। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, प्रेम, करुणा, कर्म और धर्म का संदेश देता है। जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि सकारात्मक विचारों और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का अवसर भी है। पूजन में पुष्पलता अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, यश अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद