फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में कलाकृतियों में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू दृश्य कला संकाय में हुए स्टूडेंट आर्ट कंपटीशन 2026 में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कलाकृतियों में काशी की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक पहचान, परंपराओं की झलक देखने को मिली। बनारस: प्रकाश में बुना समय - अतीत, वर्तमान और भविष्य एक चित्र में विषयक कंपटीशन में छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने उद्घाटन कर छात्रों के लिए इस तरह के कार्यक्रम को उपयोगी बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को एक व्यापक मंच प्रदान करना है। मुंबई से आई चित्रकार श्वेता ने भी कार्यशाला का भ्रमण किया। डॉ. आशीष ने बताया कि चयनित कलाकृतियों की आगामी सार्वजनिक प्रदर्शनी होगी। इसमें प्रस्तुत कलाकृतियों में से उत्कृष्ट 250 कलाकृतियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान दृश्य कला संकाय प्रमुख प्रो. जसमिंदर कौर, व्यावहारिक कला विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें