वाराणसी। गंगा की रेती पर रग्बी की प्रतियोगियों जून के पहले सप्ताह में खेली जाएगी। इसमें चार बालिका टीमें खेलेंगी। इसकी घोषणा रविवार दोपहर लखनऊ में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश पाल ने की। उन्होंने बताया कि रग्बी प्रतियोगिता दशाश्वमेध घाट से अस्सी घाट के उस पर गंगा की रेती पर खेली जाएगी। जिला रग्बी फुटबाल संघ वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि गंगा की रेती पर रग्बी फुटबाल खेलने से वाराणसी की बालिका खिलाडियों को काफी लाभ मिलेगा। पहले चरण में चार बालिका टीम लीग आधार पर खिताब के लिए भिड़ेंगी। जिन दो टीमों के अंक सब से अधिक होंगे उन के बीच फाइनल खेला जाएगा। रग्बी इंडिया के फिजियो प्रज्ञान ने लखनऊ में रग्बी इंडिया की तरफ से वाराणसी के खिलाड़ियों को टैकल बैग उपहार स्वरूप प्रदान किया। अगले सप्ताह दोनों पदाधिकारी आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे। संवाद