फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: युवती का फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था बदनाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक युवती का फेक आईडी बनाकर उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने कुछ दिन पहले इस बाबत वाराणसी के सिगरा थाने में तहरीर दी थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती का फेक आईडी बनाकर उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने कुछ दिन पहले इस बाबत वाराणसी के सिगरा थाने में तहरीर दी थी। युवती ने आरोप लगाया था कि कोई व्यक्ति उसके नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर अवांछनीय पोस्ट कर रहा है। जिससे उसकी और उसके परिवार की प्रतिष्ठा खराब हो रही है।

विज्ञापन


युवती की तहरीर के आधार पर सिगरा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। बुधवार को आरोपी को मलदहिया चौराहे के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने युवक को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें