फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या: वाराणसी में नक्खीघाट पुल से कूदकर युवती ने दी जान, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 18 Oct 2021 01:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नक्खीघाट पुल से सोमवार की सुबह एक युवती ने वरुणा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद युवती का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में नक्खीघाट पुल से वरुणा नदी में कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस कारणों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  नक्खी घाट निवासी मुन्ना चौधरी की पुत्री नेहा (18) सोमवार सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी। वापस आने के कुछ देर बाद वह घर से फिर निकल गई।
विज्ञापन


जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक नेहा नक्खी घाट पुल पर पहुंची और वरुणा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला सारनाथ थाना अंतर्गत होने के कारण सारनाथ पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों के साथ युवती की तलाश शुरू कराई।
पढ़ेंः जाम से कराह उठा बनारस: दशहरा के बाद बाजार खुलते ही सड़कों पर जाम, चरमराई यातायात व्यवस्था
विज्ञापन


इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। करीब दो घंटे बाद शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नेहा ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इस बारे में घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें