फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रांसपोर्ट नगर में बस स्टैंड की सौगात जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में जल्द ही नए बस स्टैंड की सौगात मिलने वाली है। विकास प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे। बस स्टैंड मोहनसराय में बनाया जाना है। इसके पहले वीडीए की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी के लिए सीवर और स्ट्रीट लाइट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उधर, योजना के तहत बची हुई जमीनों के अधिग्रहण के लिए वीडीए के अधिकारी किसानों से बातचीत कर रहे हैं। किसानों की सहमति के बाद शेष जमीनों का अधिग्रहण निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के पास से बस अड्डे को विस्थापित करने के लिए वीडीए ने 12 स्थानों को चिह्नित किया है। बस स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा है। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर में मोहनसराय के पास भी एक बस अड्डे का निर्माण प्रस्तावित है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इस प्रस्ताव पर शासन से मुहर लगेगी। ट्रांसपोर्ट नगर में फिलहाल सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद प्लॉट चिह्नित कर वहां सबसे पहले जलनिकासी की व्यवस्था होगी। ट्रांसपोर्ट नगर में जमीनों के अधिग्रहण के लिए वीडीए की टीम किसानों से बातचीत कर रही है। वीडीए ने किसानों को दो प्रस्ताव दिए हैं। पहले प्रस्ताव में जमीन के बदले जमीन देने की बात है। वहीं, दूसरे में जमीन पर निर्माण करने पर वीडीए को 70 फीसदी लैंड यूज चार्ज देना होगा। पहले प्रस्ताव पर कुछ किसान सहमत हैं।


तीन चरणों में होगा काम
ट्रांसपोर्ट नगर में विकास के काम तीन चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का काम कराया जा रहा है। दूसरे चरण में जमीनों को अलग-अलग साइज में बांटा जाएगा और सीवर बनाया जाएगा। तीसरे चरण में शहर के बीच से ट्रांसपाेर्टरों को यहां विस्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें