फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गाजी मियां की निभाई गई हल्दी की रस्म, शादी 24 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद सालार मसूद गाजी मियां की शादी के सवा महीने का लगन रखने की रवायत को निभाई गई। हल्दी लगे पंजों की छाप लगाकर हल्दी की रस्म निभाई गई। दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन/सेक्रेटरी हाजी एजाजुद्दीन हाशमी ने बताया कि हल्दी की रस्म-रिवाज निभाई गई। बाबा का संदलपोशी और चादरपोशी की गई। मजार पर हल्दी का लेपन हुआ। कुल शरीफ और सलातो सलाम पढ़ा गया और मुल्क में अमन चैन, खुशहाली की दुआ मांगी गई। गाजी मियां की लग्न के साथ ही उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई। उन्होंने बताया कि 15 मई को गाजी मियां की पलंगपीढ़ी व मेदनी और 24 मई को गाजी मियां की शादी की रस्म निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें