फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 31 जुलाई तक कराएं फसलों का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों के लिए बीमा शुरू हो गई है। वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। मंगलवार को वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक एसएन दूबे ने केक काटकर बीमा सप्ताह की शुरुआत की जो सात जुलाई तक मनाया जाएगा। बीमा करवाने वाले किसानों को मौसम से फसल खराब होने पर मुआवजा मिलता है। खरीफ फसलों में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द, अरहर, केला और मिर्च शामिल हैं। धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द और अरहर फसल के लिए राशि का दो प्रतिशत और केला, मिर्च के लिए पांच प्रतिशत किसानों क ओर से प्रीमियम देय है। एसएन दूबे ने किसानों से कहा कि निर्धारित तिथि के अंदर अपनी फसल का बीमा कराते हुए योजना का लाभ लें। खरीफ मौसम में बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें