संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। शहर में आगामी दिनों में प्रस्तावित जी 20 की बैठकों की तैयारी सभी विभागों ने शुरू कर दी है। शनिवार को वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने वीडीए सभागार में बैठक कर समीक्षा की। नगर आयुक्त ने कहा कि जी 20 की बैठक के पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं। चेतावनी दी कि किसी भी सड़क पर पैच नहीं दिखना चाहिए। कोई भी नाली खुली न रहे। जर्जर भवन को चिह्नित कराएं और बैठक के संबंध में प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करें। शहर को आकर्षक लाइटों से सजाया जाए। सभी रूटों पर होर्डिंग्स लगावाएं।