फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में नेपाल के जेन-जी आंदोलन और राजनीति पर होगा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में नेपाल की राजनीतिक व्यवस्था, जेन-जी आंदोलन और सामाजिक बदलावों पर अंतरराष्ट्रीय संवाद होगा। राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अगले साल 17 से 19 फरवरी तक सम्मेलन में भारत और नेपाल के विद्वान, नीति निर्माता और बुद्धिजीवी भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि पिछले साल नेपाल में भ्रष्टाचार और अवसरों की कमी के कारण युवा आंदोलन हुआ था। इसके बाद अंतरिम प्रशासन और एक निर्णायक चुनाव हुआ। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सत्ता में आई और बलेंद्र शाह प्रधानमंत्री बने। सम्मेलन बताया जाएगा कि शासन परिवर्तन केवल शासकों को बदलता है। वास्तविक बदलाव में शक्ति, संसाधनों और पहचान का पुनर्गठन होता है। इसमें लंबा समय लगता है। सम्मेलन में देश-विदेश के कई राजनीतिक विद्वान आएंगे। प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें