पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाराणसी मंडल के ट्रैक मेंटेनर विपिन पाल को सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ अवाॅर्ड से नवाजा है। वाराणसी मंडल के तरयासुजान स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत विपिन पाल ने पांच अक्तूबर 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान देखा कि ट्रैक पर दर्ज किलोमीटर संख्या-57/0 से 61/0 के बीच ट्रैक का बैंक अधिक बारिश होने के कारण कट गया था। विपिन ने तत्काल ट्रैक की सुरक्षा करते हुए ट्रेन को रोककर जूनियर इंजीनियर/इंचार्ज को जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन को संरक्षित ढंग से पास कराया। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विपिन पाल की इस सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका। सम्मान मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बधाई दी है।