फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जीबी पंत एकेडमी ने जीती आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के खोचवा गांव स्थित सूर्या पार्क मैदान पर बृहस्पतिवार दोपहर रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी भदोही ने शिवपुर क्रिकेट एकेडमी वाराणसी को 14 रनों से हरा दिया। शिवपुर एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भदोही की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 122 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने 33 रन और कैफ ने 32 रन का योगदान दिया। शिवपुर की ओर से अजीत यादव ने 36 रन देकर 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवपुर टीम 108 रन पर ऑलऑउट हो गई। अहमद ने सर्वाधिक 54 रन और अजीत यादव ने 26 रन बनाए। भदोही की तरफ से दीपचंद यादव ने चार विकेट और सौरभ ने तीन विकेट लिए। मैच का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ. अशोक राय ने किया। अंपायर की भूमिका विकास सिंह और माकीर अली ने निभाई। अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान विधान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें