फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दक्षिण एशिया कराटे में गौरी पाठक को रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित 9वें साउथ एशियन कराटे प्रतियोगिता में काशी की गौरी पाठक ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 5 से 6 जुलाई तक खेली गई। इसमें गौरी पाठक ने भारतीय टीम में काशी का प्रतिनिधित्व किया। गौरी पाठक वर्तमान में सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में गौरी मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से सेकेंड डिग्री ब्लैक बेल्ट है। गौरी पाठक की इस उपलब्धि पर मानव अकादमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, महासचिव सेंसेई किसलय मानव, संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव, निकेता श्रीवास्तव, सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई महेश गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें