फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देव दीपावली पर तीन घाटों से प्रवेश के लिए बनेंगे द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली पर पर्यटन विभाग गंगा में प्रवेश के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाएगा। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि सामने घाट में जजेज गेस्ट हाउस के अलावा नमो घाट और राज घाट से वीआईपी को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


उपनिदेशक ने बताया कि नमो घाट से जन प्रतिनिधियों व मेहमान प्रवेश करेंगे। राजघाट से प्रशासनिक अधिकारी, जजेज गेस्ट हाउस से न्यायाधीश व अन्य अधिकारी प्रवेश कर सकेंगे। मेहमानों को नाव पर चढ़ने-उतरने में परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेहमानों की सुविधा के लिए गंगा में जेटी लगाई लगाई जाएगी। इसकी मदद से पर्यटक आसानी से नावों में चढ़ और उतर सकेंगे। अर्धचंद्राकार गंगा तट पर 27 नवंबर को देव दीपावली पर जलने वाले दीयों को देखने के लिए पर्यटक काशी आते हैं।



संस्कृति संसद प्रतियोगिता के 400 कलाकार देंगे प्रस्तुति



इस बार देव दीपावली पर काशी सांसद संस्कृति महोत्सव के विजेता प्रतिभागी राजघाट पर प्रस्तुति देंगे। राजघाट पर इसके लिए मंच बनाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें 400 विजेता कलाकारों के अलावा अन्य स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। 23 से 26 नवंबर तक स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे, जबकि 27 नवंबर को मायानगरी के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें