चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव के सामने रिंग रोड के गंगा पुल के पास शनिवार दोपहर बाद 21 टन एलपीजी गैस लदा टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। एहतियातन अग्निशमन विभाग, रिंग रोड निर्माण की कार्यदायी संस्था गैमन व एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। एलपीजी के अधिकारियों ने बताया कि गैस सहित टैंकर का वजन 40 टन है। सीधा करने के लिए तीन हाइड्रा मौके पर बुलाए गए। बावजूद पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी टैंकर को सीधा नहीं किया जा सका। देर शाम तक चौबेपुर पुलिस यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में जुटी रही। संवाद