वाराणसी। गाजीपुर की गैंगेस्टर कोर्ट में पेशी के दौरान अगस्त 2017 में भागा एक लाख का इनामी बदमाश राजेश दुबे उर्फ टुन्ना और एसटीएफ की टीम का मंगलवार की रात सिंहपुर में आमना-सामना हुआ। जिसमें राजेश दुबे मारा गया और एसटीएफ के कमांडो विनोद कुमार यादव घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी और आईजी रेंज विजय सिंह मीणा पहुंचे। बदमाश के पास से एक कारबाइन और देसी पिस्टल बरामद की गई है। वहीं देर रात तक पुलिस और एसटीएफ की टीम रिंग रोड पर कांबिंग करती रही।