आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों की नकेल कसने की कवायद की है। इसके तहत मंगलवार को एसओ तरवां स्वतंत्र सिंह ने थाने में अवैध शराब कारोबारी मनीष सिंह, पुत्र अनिल सिंह निवासी कबूतरा, जयप्रकाश सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी महवारा थाना राजापुर जिला बक्सर बिहार, दुर्गा तिवारी पुत्र देवशरण तिवारी निवासी महोली थाना तरंवा, आलोक सिंह पुत्र रामसमुझ निवासी महोली थाना तरवां, आकाश सिंह पुत्र रामभंवर सिंह निवासी महोली थाना तरवां, वकील यादव उर्फ अनिल पुत्र रामजियावन निवासी प्रेमराजपुर थाना सिकरारा जिला जौनपुर व चंदन पांडेय पुत्र देवेंद्र पांडेय निवासी नसरतपट्टी थाना रसड़ा जिला बलिया के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। इनके द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने का कार्य किया जाता है। एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मनीष सिंह इस गैंग का लीडर है। मनीष सिंह, दुर्गा तिवारी, आलोक सिंह, आकाश सिंह वर्तमान में जेल में है और वकील यादव, चंदन पांडेय व जयप्रकाश सिंह अभी फरार चल रहे है।