फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घटने लगा गंगा का पानी, घाटों पर दबाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी में मंगलवार को थोड़ी कमी आई। हालांकि घाटों पर दबाव अभी भी बना है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पानी कम हो रहा है। इधर, शाम को अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस के मंच तक पानी पहुंचने की वजह से घाट पर पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह करने वालों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। सभी 84 घाटों का संपर्क टूटा हुआ है। मंगलवार दोपहर में पानी नमो घाट की सीढि़यों के ऊपर तक पहुंच गया। राहत की बात यह है कि सोमवार रात आठ बजे से ही गंगा का जलस्तर 68.18 मीटर पर स्थिर बना था, इसमें मंगलवार रात आठ बजे से गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक गंगा बैराज से अभी पानी छोड़ा गया है, इस कारण जलस्तर में और वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें