ओलंपियन गुलजारा सिंह की स्मृति में एथलेटिक्स एकेडमी की ओर से बुधवार को प्रतियोगिता हुई। पयागपुर स्थित श्रीप्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज में आगाज विनय शंकर राय ने किया। मास्टर्स वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ और पैदल चाल में गंगासागर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में रवि यादव, चार सौ मीटर में चंद्रभूषण, 15 सौ मीटर दौड़ में अभिषेक, पांच हजार मीटर दौड़ मे रोहित यादव, भाला फेंक में राणा सिंह, लंबी कूद में राहुल यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में ज्योति गौतम, चार सौ मीटर में अंशिका पटेल, पंद्रह सौ मीटर में सन्नी यादव, तीन हजार मीटर में छोटी यादव, भाला फेंक में गुंजा यादव, लंबी कूद में अंजली पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन खेल प्रशिक्षक प्यारेलाल ने किया। इस मौके पर प्रकाश सिंह, बच्चा लाल, घनश्याम मौजूद रहे।