फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा का जलस्तर पहुंचा 64.86 मीटर, वरुणा में बढ़ी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बढ़ाव में कमी आने के बाद भी गंगा में बहाव बहुत तेज बना हुआ है। जलस्तर बढ़ने के कारण चौथी बार दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल में बदलाव किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 64.86 मीटर तक पहुंच गया है। इससे गंगा की सहायक नदी वरुणा भी दायरा बढ़ाने लगी है और वरुणा का पानी अब ऊपर हिलोरें मार रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.66 मीटर दर्ज किया गया था। गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था और शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 64.86 मीटर रहा। फिलहाल गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से पांच मीटर नीचे बना हुआ है। पानी और शीतला मंदिर जाने वाले मार्ग के बीच अब एक प्लेटफार्म का ही फासला बच गया है। दोनों घाट पर होने वाली गंगा आरती के स्थान में बदलाव किया गया। शीतला मंदिर जाने वाले प्लेटफाॅर्म के नीचे चौकी लगाकर गंगोत्री सेवा समिति ने आरती की तो गंगा सेवा निधि ने ऊपर की सीढि़यों पर मां गंगा की आरती उतारी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के मुक्ताकाशीय मंच से जलस्तर कुछ सेंटीमीटर ही नीचे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें