फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Ganga Update: लाल निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं गंगा,15 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित

Mon, 29 Aug 2022 08:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस पूरी तरह से बाढ़ से घिर गया है। गंगा के रौद्र रूप के कारण वरुणा में पलट प्रवाह से करीब 5 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। 
गंगा लाल निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। तटवर्तीय लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों में उफान से बनारस पूरी तरह से बाढ़ से घिर गया है। गंगा के रौद्र रूप के कारण वरुणा में पलट प्रवाह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार को गंगा खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। हालांकि बढ़ाव की रफ्तार दिन भर कम होने के बाद रात में बढ़ गई और दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार जलस्तर में बढ़ने लगा। 

वाराणसी में बाढ़ की कैसी है स्थिति, लाइव अपडेट-

  • रविवार सुबह सात बजे तक गंगा का जलस्तर 71.76 पहुंचा

  • अब भी 1 सेंमी की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर।

  • शहरी आबादी व बस्तियों तक फैला पानी

  • लाल निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं गंगा

  • गंगा के रौद्र रूप से वरुणा में पलट प्रवाह

  • 71.66 मीटर पहुंचा जलस्तर

  • शनिवाार को 02 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही थीं गंगा

  • 15 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें