शवदाह के लिए जगह कम होने के कारण शवदाह यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण वरुणा में भी पलट प्रवाह होने से तटवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो तटवासियों को सुरक्षित ठिकाने की ओर पलायन करना होगा।
जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि पीएसी बाढ़ राहत बल के माध्यम से छलांग लगाकर स्नान करने पर रोक लगाई गई है। जल स्तर में बढ़ाव को देखते हुए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ लाउड हेलर का प्रयोग करते हुए स्नान करने वालों को सचेत किया जा रहा है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। शाम पांच बजे के बाद नौका संचालन पर रोक लागू है।