फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Water Level: वाराणसी में 24 घंटे में एक मीटर से ज्यादा बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई घाटों का संपर्क टूटा

Thu, 21 Jul 2022 11:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मानसून सक्रिय होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में प्रति घंटा चार सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ललिता घाट के सामने गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। वाराणसी में बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर एक मीटर से ज्यादा बढ़ा है।  केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 61.4 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में बढ़ाव के कारण बनारस में कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन


दशाश्वमेध घाट समेत सभी घाटों की निचली सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं।  दो दिन पहले जहां गंगा के बढ़ने की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा थी, वहीं पिछले 24 घंटे से गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी चिंता जैसी कोई बात नहीं है।

घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए
फिलहाल गंगा अभी चेतावनी बिंदु से लगभग 10 मीटर नीचे हैं। वहीं सावन के मद्देनजर घाटों पर चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं और बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने की अपील की गई है। फाफामऊ, मिर्जापुर और गाजीपुर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। अचानक पानी बढ़ने से जल पुलिस और एनडीआरएफ ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें