फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व सुंदरी पुल पर खड़ी मिली स्कूटी, कपड़ा व्यापारी के गंगा में कूदने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विश्व सुंदरी पुल पर शुक्रवार की रात एक स्कूटी खड़ी मिली। सूचना पाकर पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि स्कूटी सिकटिया परशुरामपुर निवासी राजेश प्रसाद केशरी (55) की है । परिजनों ने बताया कि राजेश की पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित धर्मशाला रोड पर कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद करके घर गए और किसी बात से नाराज हो गए। इसके बाद नाराज राजेश स्कूटी लेकर घर से निकल गए। राजेश की स्कूटी पुल पर मिलने के कारण पुलिस को आशंका है कि वह गंगा में कूद गए हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से विश्व सुंदरी पुल के नीचे राजेश को खोजने का प्रयास किया, लेकिन गंगा में तेज बहाव के चलते पता नही लगा। वहीं, दूसरी ओर राजेश के परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया, लेकिन कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें