फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में लगभग डेढ़ मीटर गंगा का जलस्तर बढ़ा है। इससे तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरती जा रही हैं। शनिवार से हो रहे बढ़ाव के चलते गंगा कई सीढ़ियां ऊपर आ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का रविवार को जलस्तर 60.94 मीटर था, जबकि जलस्तर के बढ़ने की गति चार सेमी प्रति घंटा थी। वहीं सोमवार की शाम को गंगा का जलस्तर 1.58 मीटर बढ़कर 62.52 पर पहुंच गया था। जबकि गंगा के बढ़ने की गति तीन सेमी प्रति घंटा हो गई थी। गंगा के बढ़ाव के चलते नाविकों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें