प्री मानसून की बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 48 घंटे के बाद इसमें दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। गंगा में पहले बढ़ाव के बाद घटाव के बाद अचानक फिर से बढ़ाव शुरू हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सोमवार को गंगा का जलस्तर 58.29 मीटर दर्ज किया गया। 18 जून को गंगा का जलस्तर 58.30 मीटर था। जबकि 19 को यह 58.27 दर्ज किया गया था। 24 घंटे में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 19 जून को 8.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बताया जा रहा है कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश से पहाड़ी नदियों का पानी गंगा में आने के कारण जलस्तर बढ़ा है। ब्यूरो