फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में पं. गंगा रतन पांडेय और जगरानी पांडेय छात्रवृत्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरा छात्र के नाम से छात्रवृत्ति के लिए मिले 10 लाख रुपये
विज्ञापन

एमए हिंदी के मेधावी छात्र और छात्रा को आर्थिक आधार पर दी जाएगी छात्रवृत्ति
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के पुरा छात्र स्व. पं. गंगा रतन पांडेय और उनकी पत्नी जगरानी पांडेय के नाम पर दो छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये का प्रतिदान मिला है। यह छात्रवृत्ति एमए हिंदी के मेधावी छात्र और छात्रा को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाएगी। प्रकाश और अरुण पांडेय ने अपने माता-पिता की स्मृति में यह छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए बीएचयू को दान दिया है।
पुरा छात्र संबंध तथा यूनिवर्सिटी एडवांसमेंट के सलाहकार प्रो. रमेश चंद ने बताया कि गंगा रतन पांडेय बीएचयू के छात्र थे। 1942 में एमए हिंदी में अध्ययन के दौरान स्वाधीनता संग्राम में सक्रिय रहे। भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल होने के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वह महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के शिष्य भी थे। उन्होंने हिंदी गद्य में कहानी, नाटक, उपन्यास, निबंध, इतिहास और पद्य में गीत, गजल, छंद, सोरठा, दोहा, चौपाई की रचना की। वह अंग्रेजी भाषा के भी धनी थे। अपनी दो हिंदी की रचनाओं का अंग्रेजी रूपांतर भी किया और सात अन्य अंग्रेजी के ग्रंथों का हिंदी में अनुवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने वर्ष 2022 में बीएचयू के स्थापना दिवस पर प्रतिदान योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति स्थापित करना, आर्थिक सहायता, शिक्षण व शोध के अवसरों में वृद्धि तथा शोध व शिक्षण में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें